husband burned

कहते है पति पत्नी का रिश्ता 7 जन्मो का होता है, लेकिन आज कल इस रिश्ते के मायने बदलते जा रहे हैं | आये दिन हम मीडिया पर कुछ न कुछ सुनते रहते है | कुछ ऐसा ही शर्मनाक हादसा उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में हुआ है जहां एक पत्नी ने अपने पति को सिर्फ इसलिए जिंदा जला दिया कि वह काला था और वो अपने पति को पसंद नहीं करती थी

घटना : बरेली के खुर्द फतेहगढ़ थाना क्षेत्र
खुर्द फतेहगढ़ के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सहदेव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि इलाके में रहने वाले सत्यवीर सिंह की शादी दो साल पहले प्रेमश्री नामक महिला से हुई थी | उन दोनों की 5 माह की एक बेटी भी है | इसके बावजूद प्रेमश्री को सत्यवीर कभी भी पसंद नहीं आया क्योंकि सत्यवीर का रंग काला था | प्रेमश्री को वह नापसंद था |

थाना प्रभारी के मुताबिक, बीती सोमवार की सुबह करीब 5 बजे जब सत्यवीर सिंह अपनी चारपाई पर सो रहा था, उसी वक्त उसकी पत्नी प्रेमश्री ने उसके ऊपर पेट्रोल छिड़का और उसे आग के हवाले कर दिया. इस दौरान कुछ पेट्रोल प्रेमश्री के पैरों पर भी गिर गया, जिसकी वजह से उसके पैर भी जल गए |

सत्यवीर की चीख पुकार सुनकर उसके परिजन और आस-पास के लोग वहां पहुंच गए | फौरन सत्यवीर को अस्पताल ले जाया गया | जहां कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई | परिजनों ने बताया कि प्रेमश्री शादी के बाद से ही सत्यवीर को पसंद नहीं करती थी वो उसे काले रंग के लिए अक्सर ताने मारती थी, लेकिन सत्यवीर उसे बहुत प्यार करता था |

उसे ज़रा भी अंदाजा नहीं था कि एक दिन उसकी पत्नी ही उसकी जान ले लेगी | बरेली पुलिस ने सत्यवीर की मौत के बाद उसकी पत्नी प्रेमश्री के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है | पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है |

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here