Home विदेश तीन दशक बाद हुए इतना बड़ा हादसा, ज्‍वालामुखी फटा 62 लोगों की...

तीन दशक बाद हुए इतना बड़ा हादसा, ज्‍वालामुखी फटा 62 लोगों की गई जान

Picture Credit - davidicke.com

किसी ज्‍वालामुखी का फटना कितना नुकसान पहुंचा सकता है ये ग्‍वाटेमाला में हुई इस घटना से पता चलता है। सोमवार 4 जून को इस शहर के कुछ दूर फ्यूएजो ज्‍वालामुखी फट पडा और ग्‍वाटेमाला सिटी में 62 लोगों की जान चली गई।

देश के आपदा प्रबंधन विभाग ने ज्‍वालामुखी के आस–पास से गांवों से कई लाशों का भी प्राप्‍त कर चुका है। इसके बाद भी बचाव एवं सुरक्षा कार्यक्रम जारी है। सरकारी अधिकारियों के मुताबिक करीब 17 लाख लोग इस घटना से प्रभावित हुए हैं।

ग्‍वाटमाला से आई तस्‍वीरों में साफ दिख रहा है कि राख और धूल के बादल बहुत ऊंचाई तक बने हुए हैं। इस ज्‍वालामुखी से जो लावा निकला वह आस–पास के कई गांवों तक पहुंचा जिसमें कई लोग जल कर मर गए। ग्‍वाटमेला सिटी का एअरपोर्ट भी इससे प्रभावित हुआ है और इसे तत्‍काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह तीन दशको में यह सबसे बड़ा ज्‍वालामुखी विस्‍फोट है। इससे पहले 1974 में ज्‍वालामुखी के फटने से ऐसा हादसा हुआ था।

5/5 - (5 votes)

NO COMMENTS