Home स्पोर्ट्स आर्मी कैप पहन उतरे खिलाड़ी, शहीदों के परिवार को देंगे मैच फीस

आर्मी कैप पहन उतरे खिलाड़ी, शहीदों के परिवार को देंगे मैच फीस

पुलवामा मे हुए आतंकी हमले को शायद ही कोई भारतीय भुला सकता है | पूरा देश जहाँ शहीदो के परिवार के लिए कुछ ना कुछ योगदान कर रहा है वहीं अब भारतीय खिलाड़ी भी शामिल हो गये हैं |

आज जब भारतीय टीम राँची के मैदान मे उतरी तो अलग ही नज़ारा देखने को मिला, सबने आर्मी की टोपी पहनी हुई थी |

दरअसल,भारतीय टीम इस मैच में सेना के सम्मान में सेना जैसी कैप पहन कर उतर रही है, सिर्फ़ इतना ही इसके तहत वह हर साल एक मैच में भारतीय सेना जैसी कैप पहन कर उतरेगी | इसके पीछे मकसद सेना का सम्मान और उसके द्वारा दिए गए बलिदान को श्रद्धांजलि देना है|

आईएएनएस के मुताबिक यह सुझाव महेंद्र सिंह धोनी ने ही बीसीसीआई को दिया था. इसकी शुरुआत इस मैच से हो रही है जो आगे भी जारी रहेगी|

हर सीजन में भारतीय धरती पर होने वाले किसी एक मैच में टीम इंडिया इन कैप्स को पहनकर खेलेगी| धोनी और कोहली खुद ब्रैंड नाइकी के साथ मिलकर इस पर पिछले 6 महीने से काम कर रहे थे| टॉस के दौरान कोहली ने बताया कि टीम इंडिया इस मैच की फीस पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों के परिवारों की मदद के लिए डोनेट करेगी| बता दें कि धोनी प्रादेशिक सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल भी हैं|

आपको बताते चले की आज के मैच मे भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है.

4/5 - (2 votes)

NO COMMENTS