Home विदेश जरदारी की सेहत में सुधार, अभी दुबई के अस्पताल में फरमा रहे...

जरदारी की सेहत में सुधार, अभी दुबई के अस्पताल में फरमा रहे हैं आराम

इस्लामाबाद ।। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की सेहत में सुधार हो रहा है और वह दुबई के अस्पताल में आराम कर रहे हैं। यह जानकारी उनके कार्यालय ने तख्तापलट को लेकर उड़ रही अफवाहों के मद्देनजर जारी की है।

राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से गुरुवार को जारी बयान में कहा गया कि जरदारी की हालत स्थिर बनी हुई है।

दुबई में जरदारी का इलाज कर रहे चिकित्सक के हवाले से कहा गया है, “राष्ट्रपति की हालत स्थिर है, वह सुकून से हैं और आराम कर रहे हैं। ”

बयान में कहा गया है, “उनकी शुरूआती चिकित्सकीय जांच की रपट सामान्य रही है जबकि और तरह की जांच किया जाना बाकी है।”

एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान के अनुसार राष्ट्रपति के प्रवक्ता फरहतुल्ला बाबर ने कहा है कि जरदारी की हालत में सुधार हो रहा है।

चिकित्सक के अनुसार जरदारी को गुरुवार शाम को आईसीयू से सामान्य वार्ड में ले जाया गया।

जरदारी मंगलवार को अचानक दुबई चले गए थे जिससे उनकी सेहत की अटकलों और तख्तापलट की अफवाहों का दौर शुरू हो गया था।

Rate this post

NO COMMENTS