लंदन ।। गायिका बेवरली नाइट मां बनना चाहती हैं। उन्हें अपने मंगेतर के रूप में सच्चा प्यार मिल गया है, जिसके बाद वह परिवार बढ़ाने की दिशा में सोच रही हैं।
वेबसाइट ‘कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम’ के मुताबिक बेवरली ने निर्माण तकनीशियन जेम्स ओ’कीफी से पिछले साल अक्टूबर में सगाई की थी। दोनों की अगली गर्मियों में विवाह करने की योजना है।
बेवरली स्वीकार करती हैं कि जेम्स से मुलाकात से पहले उनकी घर बसाने की कोई इच्छा नहीं थी लेकिन अब वह भविष्य में अपने संगीत के करियर को कुछ अंतराल का विराम देकर मां बनना चाहती हैं।














