वाशिंगटन ।। अमेरिका का व्यापार घाटा जुलाई माह के दौरान 13.1 फीसदी की गिरावट के साथ 44.8 अरब डालर दर्ज किया गया।

वाणिज्य विभाग ने गुरुवार को बताया कि फरवरी 2009 के बाद मासिक स्तर पर व्यापार घाटे में यह सबसे बड़ी गिरावट है और इसका कारण निर्यात में वृद्धि एवं वैश्विक स्तर पर तेल मूल्यों में आई कमी है। यह कमी ऐसे समय में दर्ज की गई है, जब चीन के साथ द्विपक्षीय व्यापार में अमेरिका व्यापार घाटा पिछले दस महीने में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।

जुलाई महीने में अमेरिकी निर्यात 3.62 फीसदी की वृद्धि के साथ 178 अरब डालर दर्ज किया गया जबकि आयात 0.2 फीसदी की कमी के साथ 222.84 अरब डालर दर्ज किया गया।

जुलाई में बेहतर परिणामों के बावजूद इस वर्ष के आरम्भिक सात महीनों में अमेरिका का कुल व्यापार घाटा 2010 की समान अवधि की तुलना में 13.1 फीसदी की वृद्धि के साथ 329.77 अरब डालर दर्ज किया गया। वर्ष 2010 की अवधि में यह 291.73 अरब डालर था।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here