भुवनेश्वर ।। ओडिशा के बारगढ़ जिले में सोमवार को नक्सलियों ने एक वन सुरक्षा कर्मी की हत्या कर दी।
स्थानीय पुलिस अधिकारी बी. के. बिहारी ने आईएएनएस को बताया कि भुवनेश्वर से करीब 500 किलोमीटर दूर स्थित गंधमरदन पहाड़ी की तलहटी में बसे रायपुर गांव से 33 वर्षीय नारायण दुआन को करीब 15 से 20 नक्सली घसीटकर ले गए और पास के क्षेत्र में उसकी हत्या कर दी।
अधिकारी ने कहा कि हत्या के पीछे मकसद का पता नहीं चल सका है।
ओडिशा के 30 जिलों में से आधे से अधिक में नक्सली सक्रिय हैं। बारगढ़ में नक्सलियों द्वारा किसी सरकारी कर्मचारी की हत्या का यह पहला मामला है।














