बिगबॉस ।। बिगबॉस में पूजा बेदी ने अपना चैट शो शुरु कर दिया है। उनके निशाने पर हर बार कोई न कोई होता है। उन्हें दूसरों की जिंदगी में तांक -झांक की बुरी लत पड़ गई है। इसलिए तो इस चक्कर में उन्हें न तो मर्यादा का और न ही टेलिविज़न की सीमाओं का  ख्याल होता है। बिग बॉस के घर पर खुल्लमखुल्ला सेक्स संबंधी बातें हो रही हैं और उन्हें बकायदा एयर भी किया जा रहा है। पूजा बेदी ने किन्नर लक्ष्मी नारायण से उनके सेक्स लाइफ पर सवाल कर दिया है।

बिगबॉस के घर में पहले ही दिन चार्ल्स शोभराज की पत्नी निहिता विश्वास से उनके सेक्स लाइफ से जुड़े सवाल उठे थे जिसपर निहिता रो पड़ी थीं। ये सवाल भी पूजा बेदी ने ही किया था। लेकिन लगता है कि पूजा को निहिता की प्रतिक्रिया से कोई सबक नहीं मिला। तभी तो उन्होंने ऐसे उटपटांग और बेहद निजि सवाल टेलिविज़न कैमरे पर किन्नर लक्ष्मी नारायण से कर दिया। लक्ष्मी नारायण ने पूजा के सवाल पर कहा कि उनका एक बॉय फ्रेंड है जिसे वो पिछले दो सालों से जान रही हैं। लेकिन इनके बीच सेक्स जैसी कोई बात नहीं हैं। इतना ही नहीं पूजा ने लक्ष्मी से ये भी पूछ लिया कि क्या वो सेक्सुअल रिलेशनशिप मिस करती हैं तो इसपर उनका जवाब था कि वे इसके लिए खुद भी पहल नहीं करती हैं।

माना जा रहा है कि बिग बॉस में पूजा ने जैसे चैट शो शुरु कर दिया है और उनका पहला टागरेट निहिता थी और दूसरा लक्ष्मी। अब देखना ये है कि क्या पूजा की जिज्ञासा इतने भर से शांत होती है या फिर वे बिग बॉस के सभी 13 सदस्यों की निजि और गुप्त जिंदगी को यूं ही टेलिविज़न चैनल पर बेपर्दा करती रहेंगी।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here