बीजिंग ।। रूसी प्रधानमंत्री व्लादमीर पुतिन ने मंगलवार को चीन के साथ घनिष्ठ आर्थिक सम्बंधों पर जोर देते हुए कहा कि दोनों देशों के ढेरों साझे हित हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पुतिन दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच 16वीं नियमित बैठक के लिए दो दिवसीय चीन दौरे पर हैं।

पुतिन ने चीनी प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ के साथ बीजिंग में बातचीत के बाद चीनी मीडिया के साथ एक विशेष बातचीत में कहा, “अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अधिक स्थान पाने के लिए हमें अपने सहयोग को एक नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए संयुक्त प्रयास करने की आवश्यकता है।”

पुतिन ने कहा कि रूस और चीन के बीच सहयोग व्यापक और विविधरंगी हैं, जिसमें ऊर्जा, वित्त, प्रौद्योगिकी और मशीनरी शामिल हैं।

ऊर्जा सहयोग के सम्बंध में पुतिन ने कहा कि रूस और चीन न केवल तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति में सहयोग कर रहे हैं, बल्कि संयुक्त अनुसंधान और दोहन में भी।

पुतिन ने कहा कि रूस परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भी चीन के साथ सहयोग कर रहा है। उन्होंने कहा, “हम सभी जापान के फुकुशिमा में हुए परमाणु हादसे से अवगत हैं। लेकिन रूस और चीन जैसे बड़े देश परमाणु ऊर्जा के बगैर कुछ कर सकें, यह असम्भव है, इसलिए हम परमाणु विद्युत संयंत्रों को बंद नहीं कर सकते।”

पुतिन ने कहा, “महत्वपूर्ण बात यह है कि अनुसंधानों के जरिए सुविधाएं बढ़ाई जाएं।”

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here