नई दिल्ली ।। सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद के उस बयान को बुधवार को गम्भीरता से लिया जिसमें उन्होंने कहा था कि व्यापारियों को जेल में रखने से देश में निवेश के वातावरण पर असर पड़ रहा है।

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जी.एस. सिंघवी और न्यायमूर्ति एच.एल. दत्तू की पीठ ने कहा कि खुर्शीद के बयान का यह आशय निकलता है कि जैसे “व्यापारियों को जेल में रखने में हमारी रुचि है। यदि यह बयान सच है, तो यह हमारे लिए परेशान करने वाला है।”

न्यायालय की यह टिप्पणी 2जी मामले में आरोपी कई कारपोरेट अधिकारियों की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान सामने आई।

खुर्शीद ने इसके पहले कहा था कि न्यायपालिका और अन्य संस्थानों को ‘राजनीतिक अर्थशास्त्र’ को समझना चाहिए और यह कि व्यापारियों को जेल में रखने से देश में निवेश पर प्रतिकूल असर होगा।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here