टोरंटो ।। वैज्ञानिकों ने ऐसी नई कृत्रिम मांसपेशियां विकसित की हैं, जो हाथी के सूंड की तरह लचीली हैं लेकिन इसके बावजूद ये इतनी मजबूत हैं कि ये अपने वजन से 2000 गुना अधिक भार वहन कर सकती हैं।
कार्बन नैनोट्यूब्स से निकाले गए धागों से तैयार ये मांसपेशियां बेहद मजबूत, सख्त और बहुत ही लचीली हैं। ऐसा नहीं है कि इससे पहले कृत्रिम मांसपेशियां तैयार नहीं हुई हैं लेकिन नई मांसपेशियां मौजूदा कृत्रिम मांसपेशियों से हजार गुना मजबूत हैं।
इस सम्बंध में शोध करने वाले यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलम्बिया के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के सहायक प्रोफेसर जान माडेन ने कहा, “नई मांसपेशियों में उपयोग में लाए गए धागे ऐसे फाइबरों से बनाए गए हैं, जो बालों से भी 10,000 गुना महीन होते हैं। इन्हें देख पाना बहुत मुश्किल है। ये इतने मजबूत होते हैं कि ये अपने भार से 2000 गुना भार वहन कर सकते हैं।”














