कोलकाता ।। केंद्र सरकार पर पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि सम्बंधी एकतरफा निर्णय लिए जाने का आरोप लगाते हुए तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने इसके विरोध में सरकार से अलग होने का समर्थन किया है। पार्टी अध्यक्ष ममता बनर्जी इस मामले में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्वदेश लौटने का इंतजार कर ही हैं।
प्रधानमंत्री इस वक्त जी-20 के सम्मेलन में भाग लेने के लिए फ्रांस के शहर कान में हैं। बनर्जी ने प्रधानमंत्री से स्वदेश लौटने के बाद मुलाकात का अनुरोध किया है।














