मुम्बई ।। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 72.45 अंकों की बढ़त के साथ 17641.98 पर जबकि निफ्टी 20.35 अंकों की बढ़त के साथ 5309.70 पर खुला।
सुबह करीब 9.40 बजे बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 38.59 अंकों की बढ़त के साथ 17608.12 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 8.25 अंकों की बढ़त के साथ 5297.60 पर कारोबार कर रहा था। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी का रुख था।














