लंदन ।। गायिका कैटी पेरी का कहना है कि उनके पति रसेल ब्रांड एक अच्छे पिता साबित होंगे और वह उनके साथ अपने परिवार की शुरुआत करना चाहती हैं।
27 वर्षीया पेरी कहती हैं, “मैं बच्चों से बहुत प्यार करती हूं। मुझे लगता है कि यह भी एक वजह है कि आप शादी कर लें। विशेष रूप से उस व्यक्ति जिससे आप शादी करते हो, उसके सम्बंध में आप सोचते हो कि वह आपका अच्छा साथी साबित हो और अच्छा अभिभावक भी।”
उल्लेखनीय है कि ब्रांड ने पेरी के साथ पिछले वर्ष अक्टूबर में भारत में शादी की थी।














