
लंदन ।। पॉप गायिका लेडी गागा कहती हैं कि उन्हें शिक्षित पुरुष पसंद हैं इसलिए यदि कोई युवक उनके साथ समय बिताना चाहता है तो उसके पास हावर्ड विश्वविद्यालय से डिग्री होना आवश्यक है।
25 वर्षीया गागा कहती हैं, “प्रतिभा और योग्यता से प्यार और स्वीकार्यता बढ़ती है। मैं चाहती हूं कि मैं जिसके संग समय गुजारूं उसके पास हावर्ड से कोई डिग्री हो।”
गागा इन दिनों रॉक ड्रमर लक कार्ल के साथ समय बिता रही हैं। वैसे कभी-कभी उनके बीच दूरी भी आ जाती है।














