श्रीनगर ।। उत्तरी कश्मीर के सोपोर कस्बे में हुर्रियत कांफ्रेंस के नरमपंथी गुट के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूख पर शुक्रवार को कुछ हमलावरों ने पथराव किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मीरवाइज एक धार्मिक सभा को सम्बोधित करने सोपोर गए थे।
खानकाह इलाके में आयोजित सभा की समाप्ति के बाद मीरवाइज ने जब एक जुलूस की अगुवाई करने से इंकार कर दिया तब कुछ युवकों ने उन पर पथराव किया।
इस घटना में मीरवाइज को हालांकि चोट नहीं आई, वह श्रीनगर लौट गए।
अधिकारी ने कहा, “पथराव की घटना के सम्बंध में एक प्राथमिक सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कर ली गई है।”














