Picture credit : spectrum-bend.com

गर्मी के मौसम में सेहत और खानपान का खास ख्‍याल रखना पड़ता है। इस मौसम में शरीर में पानी की कमी जल्‍दी हो जाती है और इस वजह से डिहाइड्रेशन, चक्‍कर आना, कमजोरी महसूस होना आदि जैसी समस्‍याएं सामने आती हैं।

गर्मी की हीट को बीट करने के लिए इस मौसम में कई खास तरह के फल और सब्जियां एवं खाद्य पदार्थ भी उपलब्‍ध रहते हैं। ये चीज़ें सेहतमंद तो होती ही हैं साथ ही शरीर को ठंडक भी देती हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही गुणकारी खाद्य के बारे में बताने जा रहे हैं।

गर्मी में सत्तू है फायदेमंद

सेहत के लिए गुणकारी जिस खाद्य पदार्थ की हम बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि सत्तू है। सत्तू को चने से बनाया जाता है। पहले चने को धोया जाता है और फिर उसे पीसकर सत्तू बनाया जाता है।

भारत के कई शहरों जैसे बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश में बहुत ज्‍यादा किया जाता है। सत्तू को गरीबों का भोजन भी कहा जाता है क्‍योंकि ये बहुत सस्‍ता होता है। अगर आप एक गिलास पानी में सत्तू घोलकर पी लें तो इससे आपको लंबे समय तक एनर्जी मिलती है।

Picture credit : zaykarecipes.com

कैसे करें प्रयोग

पानी में सत्तू को घोलकर उसमें नीबू और नमक मिलाएं। आप इसमें अन्‍य मसाले भी डाल सकते हैं। इससे सत्तू का स्‍वाद और बढ़ जाता है। गर्मी से राहत पाने के लिए किसी भी फल के जूस की जगह आप सत्तू पी सकते हैं। ये फलों के रस से ज्‍यादा फायदेमंद होता है।

आइए अब जानते हैं कि सत्तू पीने से सेहत को गर्मी में क्‍या फायदे मिलते हैं।

लू से बचाए

गर्मी के मौसम में सत्तू पीना कई तरह के फायदे देता है। लू लगने से सत्तू शरीर को बचाता है। इसकी तासीर ठंडी होती है और ये शरीर को गर्मी से होने वाले नुकसान से बचाता है।

Picture credit : food.ndtv.com

डायबिटीज़ और ब्‍लडप्रेशर करे कंट्रोल

सत्तू का सेवन करने से डायबिटीज़ और ब्‍लडप्रेशर कंट्रोल में रहते हैं। इसमें कुछ ऐसे तत्‍व पाए जाते हैं जो शर्करा को आपके शरीर में अवशोषण करने में सहायक होते हैं। इससे डायबिटीज़ की बीमारी में आराम मिलता है। सत्तू में नीबू, नमक और जीरा डालकर पीने से ब्‍लडप्रेशर की समस्‍या में भी आराम मिलता है।

मोटापा करे दूर

सत्तू का सेवन करने से पाचन शक्‍ति दुरुस्‍त होती है। इस वजह से पेट से जुड़ी समस्‍याएं जैसे गैस आदि से छुटकारा मिलता है। सत्तू में फैट बहुत कम होता है और ये पचने में भी आसान होता है। नियमित रूप से सत्तू का सेवन करने से मोटापे को बड़ी आसानी से घटाया जा सकता है। ये पाचन को दुरुस्‍त रखता है।

जी मितली में आराम

गर्मी के मौसम में धूप में निकलने पर उल्‍टी या जी मितली की शिकायत रहती है। सत्तू आपकी इस मुश्किल को दूर कर सकता है। शरीर की कमजोरी को भी सत्तू दूर करता है।

गर्मी में आपको रोज़ सत्तू का सेवन करना चाहिए। सत्तू इतना गुणकारी है कि इसका सेवन कर आप स्‍वस्‍थ रह सकते हैं।

5/5 - (4 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here