कोलकाता, Hindi7.com ।। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि मोहन बागान और ईस्ट बंगाल की खेल प्रतिद्वंद्विता उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस और माकपा की राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता से भी कड़ी है।

ब्रिटिश सेना की ईस्ट यार्कशर रेजीमेंट पर 1911 में आईएफए शील्ड फुटबाल टूर्नामेंट में जीत के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान ममता ने कहा कि वाम के खिलाफ हमारी लड़ाई को भूल जाईये। मोहन बागान और ईस्ट बंगाल का संघर्ष इससे भी अधिक कठोर है।

ममता ने खुद को फुटबाल प्रेमी बताया, लेकिन यह नहीं बताया कि वह मोहन बागान का समर्थन करती हैं या ईस्ट बंगाल का।

 

 

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here