मुंबई, Hindi7.com ।। ऐक्ट्रेस करीना कपूर को बिकिनी पहनकर बोल्ड सीन देने में कोई एतराज नहीं है, लेकिन साड़ी पहनकर वह ऐसा नहीं करना चाहती हैं। खबर है कि उन्होंने “वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई पार्ट 2” में साड़ी पहनकर बोल्ड सीन करने से मना कर दिया है। फिल्म के डायरेक्टर मिलन लूथरिया चाहते थे कि करीना यह सीन करें, लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया।
इस सीन में करीना को 1985 की फिल्म “राम तेरी गंगा मैली” की ऐक्ट्रेस मंदाकिनी की तरह सफेद साड़ी पहनकर वॉटरफॉल के नीचे नहाना था। यह फिल्म अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद और उसके दोस्त से दुश्मन बने छोटा राजन के ऊपर है। फिल्म में करीना डॉन की गर्लफ्रेंड का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म जनवरी में रिलीज होने वाली है।














