शिकागो ।। स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय ने घोषणा की है कि मशहूर सरोदवादक अमजद अली खान ढाई महीने तक इस विश्वविद्यालय में छात्रों को भारतीय शास्त्रीय संगीत की शिक्षा देंगे।

खान ‘इंडियन क्लासिकल म्यूजिक : वे ऑफ लाइफ’ नामक पाठ्यक्रम पढ़ाने के लिए अप्रैल 2012 से जून के मध्य तक स्टैनफोर्ड में ही रहेंगे। इस पाठ्यक्रम में वह छात्र संगीतकारों को उत्तर भारतीय संगीत की प्रस्तुति का पाठ पढ़ाएंगे। इस दौरान वह छात्रों से शास्त्रीय संगीतकार के तौर पर अपने अनुभव भी बांटेंगे।

विश्वविद्यालय के एथनोम्यूजिकोलॉजी विभाग की सहायक प्रोफे सर डा. अन्ना शूल्टज ने क हा कि विश्वविद्यालय के छात्र और अध्यापक दुनियाभर में प्रसिद्ध सरोदवादक से बातचीत करने के लिए बहुत उत्साहित हैं।

अमजद अली खान ने महज छह साल की उम्र में अपनी पहली सरोद प्रस्तुति दी थी और किशोरावस्था में ही काफी नाम कमा लिया था। स्कॉटिश चैंबर आर्केस्ट्रा ने साल 2008 में उनके संगीत कार्यक्रम ‘संगम’ का पहली बार प्रीमियर किया था। साल 2009 में इराकी संगीतकार रहीम अल्हाल के साथ ‘एंसिएंट साउंड’ नामक उनका एक अल्बम भी रिलीज हुआ था।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here