मुंबई।। पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस वीना मलिक का पिछले 24 घंटे से कोई सुराग नहीं है। वह शुक्रवार से लापता हैं। वीना की तहर ही 10 महीने पहले पाकिस्तानी अदाकारा लैला खान भी गायब हो चुकी हैं।

हाल ही में पुरुषों की मैगजीन एफएचएम इंडिया में न्यूड फोटो पोज देकर सनसनी मचाने वाली पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस वीना मलिक का पिछले 24 घंटे से कोई सुराग नहीं है। वह शुक्रवार सुबह मंबई के गोरेगांव में शूटिंग खत्म करने के बाद से ही लापता हैं। वीना के गायब होने की खबर पुलिस को दे दी गई है। हालांकि , अब तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका है।

वैसे तो वीना ड्रामा क्वीन के रूप में मशहूर हैं। विवादों में रहकर पब्लिसिटी बटोरने में वह माहिर मानी जाती हैं। वह जल्द ही एक रिऐलिटी शो में स्वयंवर भी रचाने वाली हैं। लिहाजा कुछ लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट के तौर पर भी देख रहे हैं।

हालांकि , चिंता करने वाली बात यह है कि वीना से पहले पाकिस्तानी अदाकारा लैला खान भी गायब हो चुकी हैं। 10 महीने से उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। हाल ही में जम्मू से लैला की कार बरामद हुई है।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here