मुम्बई ।। नृत्य निर्देशक से बॉलीवुड में अपने सफर की शुरुआत करने वाले रेमो डिसूजा को मंगलवार को सांघवी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह डेंगू से पीड़ित है।

एक सूत्र ने बताया, “रेमो को सोमवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में पता चला कि उन्हें डेंगू है। वह अच्छा महसूस कर रहे हैं। वह कुछ और दिनों तक अस्पताल में रहेंगे। उसके बाद वह घर पर आराम करेंगे।”

रेमो ने हाल ही में फिल्म फालतू का निर्देशन किया है। वह फिलहाल नृत्य प्रधान एक फिल्म पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रभु देवा मुख्य भूमिका में हैं।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here