मुंबई ।। इन दिनों मायानगरी में शाहिद कपूर और अनुष्का शर्मा के रोमांस की खबरें सबकी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दोनों को एकदूसरे की बांहों में बांहे डाले और चुंबन लेते देखा गया है। यह नजारा देखने को मिला इमरान खान की पार्टी में।

दरअसल, इमरान ने पिछले दिनों अपनी फिल्म मेरे ब्रदर की दुल्हन की सफलता की पार्टी दी थी। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारों के साथ ये दोनों भी मौजूद थे। बिपाशा से अलगाव के बाद शाहिद अकेले हैं। उधर, अनुष्का और रणवीर सिंह का भी ब्रेकअप हो चुका है। दोनों को साथी की जरूरत है।

जानकारों के मुताबिक दोनों ने पहले कमरे में कुछ अंतरंग पल बिताए फिर बालकनी में आकर एकदूसरे को लिपलॉककिस किया। दोनों यशराज बैनर तले बैंड बाजा बारात फेम मनीष शर्मा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में भी साथ काम कर रहे हैं। कहीं यह फिल्म के प्रचार का नया हथकंडा तो नहीं?

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here