
नई दिल्ली ।। जी हां, बॉलिवुड के दबंग और दर्शकों के दिलों की धड़कन सलमान खान कल रात भारत वापस आ गए।
दरअसल, सलमान अपनी बीमारी का इलाज करवाने अमेरिका गए थे। सलमान लगभग एक महीने बाद भारत वापस आए हैं। सलमान अमेरिका में अपना इलाज करवाने के बाद, वहीं से आयरलैंड अपनी आने वाली एक फिल्म की शूटिंग करने चले गए थे।
कल रात मुंबई एयरपोर्ट पर जब सलमान पहुंचे तो उनका उनके चाहने वालों ने बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया।
[कुलवीर]