नई दिल्ली।। देश के औद्योगिक उत्पादन में अक्टूबर में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, इसमें -5.1 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसका मुख्य कारण निर्माण एवं खनन क्षेत्र में आई मंदी को बताया गया है। वर्ष 2010-11 के अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में यह दर 11.3 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

आंकड़ों के अनुसार, यह गिरावट एक तिमाही की अवधि से अधिक की है। उद्योग जगत ने इसके लिए बढ़ती ब्याज दरों को जिम्मेदार ठहराया है जो भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा की गई दरों में वृद्धि के साथ ही बढ़ती गई। साथ ही वैश्विक अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता के कारण निवेश में आई कमी भी इसका एक प्रमुख कारण है।

अक्टूबर के लिए जारी इस आंकड़े में विनिर्माण उत्पाद में -6 प्रतिशत और खनन गतिविधियों में -7.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here