बेंगलुरू ।। प्रमुख सॉफ्टवेयर कम्पनी, इंफोसिस लिमिटेड ने दूसरी तिमाही में कम्पनी के अच्छे प्रदर्शन के बाद चालू वित्त वर्ष (2011-12) के लिए अपने समेकित राजस्व के गाइडेंस को छह प्रतिशक तक बढ़ा कर 33,795 करोड़ रुपये कर दिया है। दूसरी तिमाही में राजस्व 17 प्रतिशत वृद्धि के साथ 8,099 करोड़ रुपये हो गया।

इंफोसिस की ओर से बुधवार को जारी बयान में कहा गया कि समीक्षाधीन वित्त वर्ष में कम्पनी का समेकित राजस्व लगभग 33,795 करोड़ रुपये होगा।

मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसम्बर) में समेकित राजस्व लगभग 8,919 करोड़ रुपये होने की सम्भावना है। इसके अनुसार इस तिमाही में पिछले वर्ष की तिमाही की तुलना में 26 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान है।

इसी तरह मौजूदा वित्त वर्ष में प्रति शेयर आमदनी 144 रुपये रहने की सम्भावना है, यानी पिछले वित्त वर्ष की तुलना में इस वर्ष प्रति शेयर आमदनी में 21 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान है। तीसरी तिमाही में प्रति शेयर आमदनी 39 रुपये रहने की सम्भावना है, जो कि पिछले वित्त वर्ष की तिमाही से 25 प्रतिशत अधिक है।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here