congress president rahul gandhi

राहुल गांधी केरल की वायनाड और उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं | आने वाली 23 अप्रैल को वायनाड सीट पर मतदान होगा जिसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पर्चा भर दिया है|

राहुल गांधी ने अपने नामांकन पत्र के साथ अपनी संपत्तियों और दायित्वों का ब्यौरा भी दिया है| राहुल गांधी की ओर से दिए गए हलफनामे के मुताबिक पिछले 5 साल में उनकी संपत्ति में 68 फीसदी इजाफा हुआ है| राहुल गांधी पर 72 लाख रुपये का कर्ज है, यही नहीं राहुल गांधी के पास अपनी कोई कार तक नहीं है| राहुल गांधी की ओर से पेश दस्तावेजों के मुताबिक उनके पास दिल्ली में खेती की पैतृक जमीन है|

राहुल गांधी पर 72 लाख का कर्ज

हाल ही में राहुल गांधी द्वारा पेश किए दस्तावेजों के मुताबिक उनकी संपत्ति 15.88 करोड़ रुपये से अधिक है| 2014 के चुनावों में उन्होंने कुल संपत्ति 9.4 करोड़ रुपये घोषित की थी| अब राहुल गांधी के पास 5 करोड़ 80 लाख 58 हजार 799 रुपये की चल संपत्ति है, और 10 करोड़ 8 लाख 18 हजार 284 रुपये की अचल संपत्ति है| इस प्रकार उनकी कुल संपत्ति 15 करोड़ रुपये 88 लाख 77 हजार 83 रुपये है|

राहुल गांधी की आय का स्रोत

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि वित्त वर्ष 2017-18 में उनकी कुल आय एक करोड़ 11 लाख 85 हजार 570 रुपये थी, उनकी आय का स्रोत सांसद के वेतन, रॉयल्टी आय, किराये से आय, बांड से मिली ब्याज, डिविडेंड और म्यूचुअल फंड से मिलने वाली आय है. हलफनामे में बताया गया है कि राहुल गांधी के पास गुरुग्राम में दो ऑफिस हैं|

कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से एम.फिल है राहुल गांधी

राहुल गांधी ने हलफनामे में अपनी शिक्षा का ब्यौरा दिया है, जिसमे उन्होंने बताया है कि साल 1995 में कैंब्रिज विश्वविद्यालय के ट्रिनीटी कॉलेज से एम. फिल (डेवलपमेंट स्टडीज) की शिक्षा ग्रहण की है|

राहुल गांधी के पास कार नहीं

कांग्रेस अध्यक्ष ने हलफनामे में बताया गया है कि उनके पास कार नहीं है और एसपीजी सुरक्षा प्राप्त होने के कारण उन्हें एसपीजी के वाहन में चलना पड़ता है|

दिल्ली में खेती की जमीन

कांग्रेस अध्यक्ष के पास सिर्फ 40 हजार रुपये नकदी है, अलग-अलग बैंकों में उनके 17.93 लाख रुपये जमा हैं| राहुल ने 5.19 करोड़ रुपये विभिन्न कंपनियों के बांड, डिबेंचर और शेयरों में लगा रखे हैं| राहुल के पास थोड़ा सोना भी है, दस्तावेजों के मुताबिक उनके पास 333.3 ग्राम सोना है| दिल्ली के सुल्तानपुर गांव में उनके पास खेती के लिए पैतृक जमीन भी है|

राहुल गांधी ने बताया है कि उनके खिलाफ 5 मामले चल रहे हैं. हलफनामे के मुताबिक, राहुल गांधी के खिलाफ दो मामले महाराष्ट्र में लंबित हैं और एक-एक मामला झारखंड, असम और नई दिल्ली में लंबित है|

3.7/5 - (3 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here