बर्मिंघम, Hindi7.com ।। लंदन में पुलिस की गोलीबारी में एक शख्स के मारे जाने के बाद भड़के दंगे की चपेट में टीम इंडिया के खिलाड़ी आते-आते बच गये। यह घटना बर्मिंघम की है, जहां भारत और इंर्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। यहां के विक्टोरिया स्क्वेयर में टीम इंडिया के खिलाड़ी प्रवीण कुमार, ईशांत शर्मा, विराट कोहली और प्रज्ञान ओझा बच गए।

बर्मिंघम के विक्टोरिया स्क्वेयर में टीम इंडिया के लिए एक कार्यक्रम रखा गया था। इसमें टीम इंडिया के खिलाड़ी प्रवीण कुमार, ईशांत शर्मा, विराट कोहली और प्रज्ञान ओझा पहुंचे थे। इन खिलाड़ियों के जाने के 10 मिनट बाद विक्टोरिया स्क्वेयर में दंगाइयों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस हमले से पहले ही टीम इंडिया के खिलाड़ी स्क्वेयर से निकल आए थे।

गौरतलब है कि बर्मिंघम में दंगे शुरू होने के बाद वहां लोगों ने कुछ पबों और मॉल्स में लूटपाट और पत्थरबाजी की है। यहां कल से तीसरा टेस्ट मैच होना है और टीम इंडिया के खिलाड़ी एक होटल में रुके हुए हैं।

मेट्रोपोलिटेंट पुलिस के मुताबिक, अभी तक 334 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें से 69 को आरोपी बनाया गया है।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here