चटगांव ।। जहुर अहमद चौधरी स्टेडियम में मंगलवार को बांग्लादेश के साथ जारी तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 34 ओवरों की समाप्ति तक तीन विकेट पर 131 रन बना लिए हैं। कप्तान मिस्बाह उल हक 47 रन पर नाबाद हैं जबकि उमर अकमल ने 36 रन बनाए हैं।
दोनों चौथे विकेट के लिए अब तक 93 रन जोड़ चुके हैं। मिस्बाह ने 83 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाया है जबकि उमर ने 58 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का जड़ा है।
पाक टीम ने 39 रन के कुल योग पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। सलामी बल्लेबाज मोहम्मद हफीज (0), असद शफीक (7) और यूनिस खान (26) पवेलियन लौट चुके हैं। यूनिस ने 38 गेंदों पर तीन चौके लगाए।
तीन मैचों की इस श्रृंखला में मेहमान टीम 2-0 से आगे है। उसने मीरपुर में खेले गए शुरुआत के दो मुकाबले अपने नाम किए थे। एकदिवसीय श्रृंखला के बाद दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेली जाएगी।














