नई दिल्ली ।। केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अजय माकन ने पूर्व क्रिकेट कोच देश प्रेम आजाद को 3,44,703 रुपये की अनुग्रह राशि मंजूर की है। यह राशि उन्हें खिलाड़ियों के राष्ट्रीय कल्याण कोष से जारी की गई है। पूर्व क्रिकेट कोच देश प्रेम आजाद काफी दयनीय स्थिति में हैं। चिकित्सा के लिए उनकी खराब आर्थिक स्थिति को देखते हुए खेल मंत्री ने उन्हें यह अनुग्रह राशि मंजूर की है।

आजाद 1964 में रणजी ट्रॉफी में पंजाब के कप्तान थे। उन्होंने कपिल देव, चेतन शर्मा, हरभजन सिंह, अशोक मल्होत्रा और युवराज सिंह जैसे उच्च श्रेणी के क्रिकेट खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया। 

खिलाड़ियों के लिए बनाए गए राष्ट्रीय कल्याण कोष योजना के तहत यह अनुग्रह राशि युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा उन प्रतिभावान खिलाड़ियों को दी जाती है, जिनकी आर्थिक स्थिति खराब है।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here