नई दिल्ली ।। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और तीन बार ओलम्पिक खेल चुके अजीत पाल सिंह को हॉकी इंडिया (एचआई) की कोचिंग एवं विकास समिति का अध्यक्ष चुना गया है। अजीत पाल का चयन एक वर्ष के लिए किया गया है। एचआई द्वारा जारी बयान के मुताबिक संघ की दूसरी वार्षिक आम बैठक का आयोजन गुरुवार को किया गया। इसी में अजीत पाल को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने का फैसला किया गया।

अजीत पाल सिंह का नाम भारतीय हॉकी जगत में बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है। वह 1975 में विश्व कप जीतने वाली टीम के कप्तान थे। इसके अलावा वह तीन बार ओलम्पिक खेल चुके हैं।

वर्ष 1968 से 1976 के बीच तीन विश्व कप और तीन एशियाई खेलों में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके अजीत पाल सिंह को पद्मश्री और अर्जुन पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here