दुबई ।। भारतीय टेस्ट टीम के स्पिनर प्रज्ञान ओझा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की टेस्ट गेंदबाजों के वरीयता क्रम में शीर्ष-15 में स्थान बनाने में कामयाब रहे हैं। भारतीय टीम टेस्ट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर बरकरार है। ओझा ने वेस्टइंडीज के साथ मुम्बई में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में कुल सात विकेट अपने नाम किए। दूसरी पारी में ओझा ने 47 रन देकर छह विकेट अपने नाम किए। इस प्रदर्शन ने ओझा को 11 स्थान ऊपर पहुंचा दिया। 

ओझा को बेशक टेस्ट रैंकिंग में फायदा हुआ लेकिन उनके साथी गेंदबाज इशांत शर्मा को तीन स्थान का नुकसान उठाना पड़ा। मुम्बई में सिर्फ एक विकेट हासिल कर सके इशात 20वें स्थान पर खिसक गए हैं।

सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ को बल्लेबाजों की सूची में एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है। सचिन छठे और द्रविड़ आठवें स्थान पर खिसक गए हैं।

वेस्टइंडीज के मध्यक्रम के बल्लेबाज डेरेन ब्रावो को हालांकि 14 स्थान का फायदा हुआ है। मुम्बई में 166 और 48 रनों की पारी खेलने वाले ब्रावो तालिका में 21वें स्थान पर काबिज हैं।

टीम रैंकिंग : 

1. इंग्लैंड 125

2. भारत 118

3. दक्षिण अफ्रीका 116

4. आस्ट्रेलिया 105

5. श्रीलंका 99 

6. पाकिस्तान 98

7. वेस्टइंडीज 88

8. न्यूजीलैंड 79

9. बांग्लादेश 9

बल्लेबाजी रैंकिग : 

1. कुमार संगकारा, श्रीलंका

2. जैक्स कैलिस, दक्षिण अफ्रीका

3. एलिस्टर कुक, इंग्लैंडॉ

4. इयान बेल, इंग्लैंडॉ

5. हाशिम अमला, दक्षिण अफ्रीका

6. सचिन तेंदुलकर, भारत

7. जोनाथन ट्राट, इंग्लैंड

8. राहुल द्रविड़, भारत

9. केविन पीटरसन, इंग्लैंड

10. शिवनारायण चंद्रपॉल

गेंदबाजी रैंकिंग : 

1. डेल स्टेन, दक्षिण अफ्रीका

2. जेम्स एंडरसन, इंग्लैंड

3. मोर्ने मोर्कल, दक्षिण अफ्रीका

4. ग्रीम स्वान, इंग्लैंड

5. स्टुअर्ट ब्रॉड, इंग्लैंड

6. जहीर खान, भारत

7.शाकिब अल हसन, बांग्लादेशॉ

8. डेनियल विटोरी, न्यूजीलैंड

9. सईद अजमल, पाकिस्तान

10. रंगना हेराथ, श्रीलंका

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here