नागपुर ।। इंडिया रेड टीम ने जामथा स्थित विदर्भ क्रिकेट संघ मैदान पर गुरुवार को जारी एनकेपी साल्वे चैलेंजर ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी करते हुए 41 रन के कुल योग पर इंडिया ग्रीन के दो विकेट झटक लिए।

इंडिया ब्ल्यू के खिलाफ बुधवार को शानदार शतक लगाने वाले रोबिन उथप्पा सात रन के निजी योग पर पवेलियन लौटे जबकि इशांक जग्गी 11 रन बना सके। जग्गी ने 14 गेंदों पर दो चौके लगाए।

इंडिया ग्रीन ने सात ओवरों की समाप्ति तक दो विकेट पर 41 रन बनाए हैं। श्रीकांत अनिरुद्ध 18 और मोहम्मद कैफ खाता खोले बगैर विकेट पर हैं। इंडिया ब्ल्यू के खिलाफ शतक लगाने वाले श्रीकांत ने 17 गेंदों पर चार चौके लगाए हैं।

इंडिया ग्रीन टीम की कमान हरभजन सिंह के हाथों में है जबकि इंडिया रेड के कप्तान गौतम गम्भीर हैं। इंडिया रेड टीम इंडिया ग्रीन और इंडिया ब्ल्यू के खिलाफ अपने दोनों लीग मुकाबले जीतकर फाइनल में पहुंची है।

दूसरी ओर, इंडिया ग्रीन ने बुधवार को रोबिन उथप्पा और अनिरुद्ध श्रीकांत के शानदार शतकों की बदौलत इंडिया ब्ल्यू को हराकर फाइनल में खेलने का अधिकार हासिल किया है।

टीमें इस प्रकार हैं :

इंडिया ग्रीन : हरभजन सिंह, रोबिन उथप्पा, श्रीनाथ अरविंद, मोहनीश मिश्रा, इशांक जग्गी, मोहम्मद कैफ, सीएम गौतम, एस. लाड्डा, इकबाल अब्दुल्ला, अभिमन्यु मिथुन, समद फल्लाह, इश्वर चौधरी, एस. नरवाल।

इंडिया रेड : गौतम गम्भीर (कप्तान), शिखर धवन, अभिनव मुकुंद, अंबाती रायडू, अशोक मनेरिया, वृिद्धमान साहा, जलज सक्सेना, पीयूष चावला, भार्गव भट्ट, पंकज सिंह, जयदेव उनादकत, टी. सुधीरेंद्र, यूसुफ पठान और रुद्र प्रताप सिंह।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here