हैदराबाद ।। भारती क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी उप्पल स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में शुक्रवार को पहले एकदिवसीय मुकाबले में इंग्लैंड को पराजित करने के बाद यह मानने को तैयार नहीं हुए कि यह इंग्लैंड में पिछले महीने मिली हार का बदला है।

मैच जीतने के बाद पत्रकारों से बातचीत में धौनी ने कहा, “हमारे लिए यह जीत बदला नहीं है। बदला बहुत तीव्र भावना है। हमारे लिए मैदान पर जाकर अच्छा प्रदर्शन करना महत्वपूर्ण है। मुकाबले जीतना महत्वपूर्ण है क्योंकि आप यदि ज्यादा जीतते नहीं हैं तो थोड़ी समस्या होने लगती है।”

उन्होंने कहा, “हारना और जीतना खेल का हिस्सा होता है। हमारे हारने का सिललिसा थोड़ा लम्बा रहा।”

वहीं, मैच हारने के बाद इग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक ने कहा कि हार निराशाजनक है लेकिन उनकी टीम ने आत्मविश्वास नहीं खोया है।

कुक ने कहा कि खेल के तीनों क्षेत्रों में हमारा प्रदर्शन खराब रहा। उन्होंने कहा, “हमारा क्षेत्ररक्षण असामान्य रूप से खराब रहा। पिछले 20 ओवर में हमारी टीम ने 180 रन दे दिए।” कुक ने हालांकि जीत का श्रेय भारतीय खिलाड़ियों को दिया।

उल्लेखनीय है कि भारत ने जीत के लिए इंग्लैंड के समक्ष 301 रनों का लक्ष्य दिया था लेकिन उसकी पूरी टीम 36.1 ओवर में 174 रन ही बना सकी।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here