नई दिल्ली ।। भारत में क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले ऐतिहासिक ईडन गरडस स्टेडियम में वी.वी.एस. लक्ष्मण की तूती बोलती है। लक्ष्मण ने इस मैदान पर नौ मैचों में 1000 से अधिक रन बनाए हैं। इस मैदान पर सर्वोच्च व्यक्तिगत योग भी उन्हीं के नाम दर्ज है। सचिन तेंदुलकर ने बेशक इस मैदान पर सबसे अधिक 10 मैच खेले हैं लेकिन वह 17 पारियों में 743 रन ही बना सके हैं जबकि लक्ष्मण ने इस मैदान पर नौ मैचों की 14 पारियों में अब तक कुल 1041 रन बटोरे हैं।

लक्ष्मण का व्यक्तिगत सर्वोच्च स्कोर 281 इसी मैदान की देन है। साथ ही साथ यह इस मैदान पर खेली गई अब तक की सबसे बड़ी पारी है। इस मैदान पर दूसरा दोहरा शतक विनोद काम्बली और तीसरा वसीम जाफर के नाम दर्ज है।

काम्बली ने ईडन गरडस मैदान पर 256 और जाफर ने 202 रनों की शानदार पारी खेली थी। काम्बली ने इस मैदान पर दो मैचों में 173.00 के औसत से कुल 346 रन बटोरे हैं। इसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है।

लक्ष्मण इस मैदान पर 1000 या उससे अधिक रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। उनके बाद मोहम्मद अजहरूद्दीन (860), राहुल दरविड़ (843), तेंदुलकर (743), दिलीप वेंगसरकर (645) और सुनील गावस्कर (583) का नाम आता है।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here