मियामी ।। एक स्टिंग ऑपरेशन को अंजाम देते हुए फ्लोरिडो के ऑरलैंडो शहर से बच्चों के साथ यौन सम्बंध बनाने के शौकीन 50 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए सभी आरोपी इंटरनेट के जरिए नाबालिगों से सम्पर्क किया करते थे।

समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक ऑरेंज काउंटी शेरिफ कार्यालय की ओर से बताया गया कि ऑपरेशन स्पाईडर वेब के तहत इंटरनेट के जरिए नाबालिगों के साथ यौन सम्बंध बनाने के शौकीन लोगों के लिए एक घोषणा की गई। बच्चों के साथ निजी स्थानों पर यौन सम्बंध बनाने और ऐसी गतिविधियों में रूचि रखने वाले लोगों से घरों में मिलने की पेशकश की गई, जहां गुप्त अधिकारी (अंडरकवर एजेंट) पहले से ही मौजूद थे, जिन्होंने खुद को बच्चों के माता-पिता बताया।

गिरफ्तार किए गए लोगों में एक पादरी, डिजनी वर्ल्ड का एक कर्मचारी, एक डॉक्टर और एक संघीय सुधार अधिकारी भी शामिल है।

अधिकारियों ने बताया की गिरफ्त में आए सभी आरोपियों ने इंटरनेट के जरिए गुप्त अधिकारियों से सम्पर्क किया था और वे सभी नाबालिगों के साथ यौन सम्बंध बनाने के उद्देश्य से ऑरलैंडों स्थित एक घर में पहुंचे थे।

जिस वक्त संदिग्ध घर के दरवाजे पर पहुंचे तो उनकी मुलाकात गुप्त अधिकारी से हुई और घर में प्रवेश करते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

शेरिफ जेरी डेमिंग्स ने कहा, “हम एक स्पष्ट संदेश दे रहे हैं कि हम इस तरह की चीजें बर्दाश्त नहीं करेंगे।”

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की उम्र 19 से 67 साल के बीच है। ये आरोपी अक्सर नाबालिगों से जुड़ी वेबसाइट्स देखते थे। गिरफ्तार किए गए कुल 50 आरोपियों में से 17 फ्लोरिडा के रहने वाले हैं और शेष अमेरिका के दूसरे राज्यों से यहां पहुंचे थे।

अधिकतर गिरफ्तार आरोपियों को जमानत के बाद रिहा कर दिया गया है।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here