बेतिया (बिहार) ।। बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के मामले में पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में नामजद आरोपी मोहम्मद इसराफिल उर्फ डबलू को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा शेष तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को धूमनगर नया टोला में एक नाबलिक लड़की अपने घर में अकेले मौजूद थी। उसी समय चार लोग उसके घर में घुस आए। पहले तो उन्होंने किशोरी को नशे का इंजेक्शन लगाया और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़िता के बयान पर इस मामले की एक प्राथमिकी सम्बंधित थाने में दर्ज कराई गई थी जिसमें इसराफिल, शमशाद, लकी और छोटू नामक चार लोगों को आरोपी बनाया गया है।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here