मेरठ ।। उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने शुक्रवार को सत्तारूढ़ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी।
बसपा नेता संजय गुर्जर (45) को सदरबाजार इलाके स्थित उनके कार्यालय के बाहर 3-4 कार सवार बदमाश गोली मार कर फरार हो गए। गुर्जर बसपा की जिला कमेटी के सदस्य थे।
पुलिस अधीक्षक (शहर) पी.पी.सिंह ने संवाददाताओं को बताया, “गंभीर रूप से घायल बसपा नेता को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।”
सिंह ने कहा, “हत्या किन लोगों ने और किस मकसद से की यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच की जा रही है। राजनीतिक रंजिश एक कारण हो सकता है। सिंह के बताया कि फरार हत्यारों की तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।”














