नई दिल्ली ।। अभिनेत्री शबाना आजमी स्वयं सेवी संगठन एक्शन एड इंडिया की अध्यक्ष नियुक्त की गई हैं। यह संगठन गरीब व वंचित लोगों के लोगों के लिए काम करता है।

शबाना ने अपनी नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए ट्विटर पर लिखा है कि यह उनके लिए एक सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि अब वह जन आंदोलनों के लिए काम करने वाले लोगों में शामिल हो गई हैं।

खुद शबाना भी एक समाजसेवी संगठन मिजवान चलाती हैं। उनके पिता व प्रख्यात शायर कैफी आजमी ने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में इसकी शुरुआत की थी। यह संगठन कुशल ग्रामीण महिलाओं को नियमित काम के अवसर उपलब्ध करवाता है।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here