ब्रसेल्स ।। बेल्जियम के रहने वाले जेन गूसेनेरट्स रविवार को 111 साल के हो गए। वह कड़ी मेहनत और पर्याप्त नींद लेने को अपनी लम्बी उम्र का राज बताते हैं।

समाचार एजेंसी ईयूएशिया न्यूज ने स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया है कि जेन यूरोप के सबसे बुजुर्ग पुरुष हैं।

जेन का जन्म 30 अक्टूबर, 1900 को हुआ था। वह उत्तरी बेल्जियम के इसेन शहर में रहते हैं। वह एक फार्म पर निर्माण क्षेत्र में काम करते थे और 1965 में 65 साल की आयु में सेवानिवृत्त हुए।

उनकी लम्बी आयु का राज पूछने पर वह कहते हैं, “कड़ी मेहनत, पर्याप्त नींद लेना और रोटी के साथ लीज का शरबत पीना मेरी लम्बी उम्र का राज है।” लीज दक्षिण-पूर्व बेल्जियम का एक शहर है।

दुनिया में 110 साल से अधिक उम्र के केवल 82 लोग हैं। इनमें से 77 महिलाएं व पांच पुरुष हैं।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here