
मास्को ।। रूस की राजधानी मास्को में एक निर्वस्त्र शराबी चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और पुलिस के चार वाहनों सहित 17 कारों को क्षतिग्रस्त कर दिया।
नशे में धुत रेनॉल्ट मेगन कार पर सवार एक शख्स को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो वह भाग निकला। पुलिस द्वारा पीछा करने पर वह व्यक्ति वाहन से नियंत्रण खो बैठा।
पुलिस प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि हथियारों का प्रयोग किए बिना उस व्यक्ति को रोक लिया गया। जब उस व्यक्ति को बाहर निकाला गया तो, उसे नशे में धुत एवं निर्वस्त्र पाया गया।