चेन्नई, Hindi7.com ।। तमिल फिल्मों के नामचीन अभिनेता और डांसर प्रभुदेवा से विवाह करने की इच्छुक अभिनेत्री नयनतारा ने ईसाई धर्म छो़डकर हिन्दू धर्म अपना लिया है। अभिनेता रजनीकांत की हिट फिल्म “चन्द्रमुखी” में प्रमुख भूमिका निभाने वाली नयनतारा का जन्म रूढिवादी ईसाई परिवार में हुआ था।

प्रभुदेवा से विवाह करने के फैसले पर अमल करने के लिए उन्होंने गत रविवार को आर्य समाज मंदिर में पुरोहितों की मौजूदगी और मंत्रोच्चारण के बीच हिन्दू धर्म अपना लिया।

नयनतारा ने बाद में बताया कि वह अपने इस कदम से बहुत खुश हैं। यह उनका व्यक्तिगत निर्णय है। इसके लिए उन पर किसी तरह का दबाब नहीं डाला गया।

प्रभुदेवा को गत महीने अदालत से पहली पत्नी से तलाक लेने की अनुमति मिल गई थी। प्रभुदेवा ने 15 साल पहले एक मुस्लिम युवती रमालत से विवाह किया था। विवाह से पूर्व रमालत ने इस्लाम छोड़कर हिन्दू धर्म अपना लिया था।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here