तुरिन (इटली)।।  क्लाउडियो मार्चिसियो द्वारा किए गए निर्णायक गोल की मदद से युवेंट्स ने गुरुवार को खेले गए इटैलियन कप मुकाबले में बोलोंगा को 2-1 से हराकर अपराजेय क्रम बरकरार रखा है। इस जीत के साथ युवेंट्स इटैलियन कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। क्लाडियो ने विजयी गोल अतिरिक्त समय में किया। यह गोल 102वें मिनट में हुआ। युवेंट्स की टीम इस वर्ष यूरोपा लीग के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी है। वह 1995 के बाद पहली बार इटैलियन कप जीतने के प्रयास में है।

क्लाउडियो ने इससे पहले रविवार को केसेना पर मिली जीत में भी विजयी गोल किया था। बोलोंगा के खिलाफ किए गए गोल की मदद से क्लाउडियो ने इस सत्र में अपने कुल गोलों की संख्या आठ कर ली है। इसमें से एक गोल उन्होंने इटली की राष्ट्रीय टीम के लिए किया है।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here