नई दिल्ली, Hindi7.com ।। मंत्रिमंडल फेरबदल में कैबिनेट मंत्री न बनाये जाने से नाराज होकर पूर्व गृह राज्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सौंप दिया है।

कामत ने कहा कि वह मंत्री पद से इस्तीफा दे रहे हैं, लेकिन पार्टी के लिए काम करते रहेंगे।

कामत के अलावा श्रीकांत जेना भी बीते मंगलवार को हुए मंत्रिमंडल के फेरबदल से नाराज हैं। दोनों ने शपथ समारोह का भी बहिष्कार किया। कामत से संचार मंत्रालय को लेकर उनके पुराने प्रतिद्वंदी  मुरली देवड़ा के बेटे मिलिंद देवड़ा को दे दिया गया। उन्हें गृह मंत्रालय से भी अलग कर दिया गया। नये फेरबदल के तहत कामत को पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय की जिम्मेदारी स्वतंत्र प्रभार के तहत दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, कामत कैबिनेट रैंक चाहते थे। नया मंत्रालय भी कामत को गैर महत्वपूर्ण लग रहा है। वह इसे अपना डिमोशन मान रहे हैं। उधर, श्रीकांत जेना भी कैबिनेट रैंक चाहते थे, लेकिन स्वतंत्र प्रभार के साथ राज्य मंत्री बनाया जाना उन्हें पसंद नही आ रहा। जेना को सांख्यिकीय व कार्यक्रम क्रियान्‍वयन मंत्री की जिम्‍मेदारी सौंपी जानेवाली थी।

उधर, कानून मंत्री रहे वीरप्पा मोइली भी अपना विभाग बदले जाने से नाराज हो गए हैं। इन्होंने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि मेरे खिलाफ एक मुहिम चलाई गयी है।  मोइली को कंपनी मामलों का मंत्री बनाया गया है।

कामत के इस्तीफे पर आज कोई फैसला लिया जा सकता है। कैबिनेट में फेरबदल से नाराज कामत ने अपना इस्तीफा कल ही भेज दिया था।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here