यंगून, Hindi7.com ।। भारत का पड़ोसी देश म्यांमार एक मिस हैंडीकैप्ड सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन करने वाला है। यह अपने तरह की पहली सौंदर्य प्रतियोगिता होगी। म्यांमार की पूर्व राजधानी यंगून में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
म्यांमार फिजीकली हैंडीकैप्ड एसोसिएशन, 20 अगस्त को थुवुना इंडोर स्टेडियम में इस अनोखी प्रतियोगिता का आयोजन करेगा। इसका मकसद शारीरिक रूप से विकलांग लोगों की क्षमताओं, विश्वास का प्रदर्शन व उनकी नैतिक शक्ति को बढ़ाना है। प्रतियोगिता में 18 से 30 वर्ष तक की आयु की महिला बाग ले सकती हैं।
यह एसोसिएशन पहले भी विकलांग बच्चों व पुरुषों के लिए मेलों का आयोजन कर चुका है। विकलांगों में एकता और टीम भावना लाने के लिए इस तरह के आयोजन किए जाते हैं। इनका मकसद यह बताना भी था कि विकलांग लोग भी सामान्य लोगों की तरह ही काम कर सकते हैं। साल 2004 में स्थापित इस एसोसिएशन में 3,000 से ज्यादा स्वयंसेवक हैं।