लंदन ।। अभिनेत्री एम्मा वॉटसन कहती हैं कि बीतते समय के साथ लोगों के रिश्ते को बनाए रखने के तरीकों में काफी बदलाव आया है। वह स्वीकार करती हैं कि वह अब भी परम्परागत रोमांस पसंद करती हैं।
वेबसाइट ‘फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक ‘हैरी पॉटर’ श्रृंखला फिल्मों की अभिनेत्री वॉटसन स्वीकार करती हैं कि वह रोमांस के मामले में नाउम्मीद हैं और उन्हें ऐसे पुरुष पसंद हैं जो अपनी भावनाओं को लेकर मुखर हों।
उन्होंने कहा, “मैं रोमांस के मामले में नाउम्मीद हूं। मुझे लगता है कि ऐसी धारणा बन गई है कि मेरी पीढ़ी के लोग रोमांस में भरोसा नहीं करते। मैं इस बात को स्वीकार नहीं करती और कहती हूं कि हम रोमांस में विश्वास करते हैं लेकिन यह अलग तरह से होता है।”
उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि मेरे बड़े होने के साथ प्यार की मेरी परिभाषा और विस्तृत हो गई है।”














