
लंदन ।। पॉप गायिका लेडी गागा चुपके से गायिका एमी वाइनहाउस के उत्तरी लंदन स्थित घर पहुंची थीं। रपटों के मुताबिक गागा दिवंगत वाइनहाउस को श्रद्धांजलि देने के लिए वहां पहुंची थीं।
गागा उत्तरी लंदन के कैमडेन स्थित वाइनहाउस के घर पहुंची थीं। इस घर में जुलाई में 27 वर्षीया वाइनहाउस को मृत पाया गया था।
एक सूत्र ने बताया कि गागा चुपके से वाइनहाउस के घर गई थीं।














