
न्यूयार्क ।। ‘प्लेबॉय’ पत्रिका के प्रकाशक ह्यूग हैफनर की पूर्व मंगेतर क्रिस्टल हैरिस अपनी सगाई की अंगूठी नीलाम करने जा रही हैं।
25 वर्षीया मॉडल हैरिस इस साल जून में ह्यूग से विवाह करने वाली थीं लेकिन उन्होंने शादी से ठीक पहले यह रिश्ता तोड़ दिया। अब क्रिस्टी उनकी 3.39 कैरट हीरे की सगाई की अंगूठी की नीलामी करेगा।
अंगूठी की नीलामी 12,500 से 18,750 पाउंड में होने की उम्मीद की जा रही है। नीलामी अक्टूबर में होगी।