
लंदन ।। ब्रिटिश अभिनेत्री ऑड्री हेपबर्न ने 1952 के ऑस्कर समारोह में जो पोशाक पहनी थी, अब उसकी नीलामी की जा रही है। हेपबर्न को ‘रोमन हॉलीडे’ में अभिनय के लिए ऑस्कर पुरस्कार मिला था।
एडिथ हेड ने इसे डिजाइन किया था। इस पोशाक की नीलामी से 60,000 पाउंड तक की राशि मिलने का अनुमान है। इस महीने के अंत में इसकी नीलामी होगी। इसे हेपबर्न की सौभाग्यशाली पोशाक माना जाता है।
लंदन के पॉल मॉल के ला गैलेरिया में 29 नवंबर को इस पोशाक को बिक्री के लिए रखा जाएगा।