
लंदन ।। अमेरिकी गायक व गीतकार जॉन रिच दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया है।
जॉन अपने दूसरे बच्चे के जन्म से काफी खुश हैं। रिच व उनकी पत्नी जोआन ने गुरुवार को अपने बेटे कोल्ट डेनियल का स्वागत किया।
रिच ने ट्विटर के जरिए अपने प्रशंसकों को खुद के दूसरी बार पिता बनने की जानकारी दी। रिच का एक 20 महीने का बेटा कैश भी है।